फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगैंचामऊ में 29 व सैंतियापुर में 19 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। ग्राम पंचायत अधिकारी व राजस्व लेखपाल की देखरेख में स्वास्थ्य टीम नेे शुक्रवार को ग्राम सगैंचामऊ में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। 29 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं दस लोगों के वैक्सीन लगाई गई। टीम ने सैंतियापुर में भी ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम सगैंचामऊ पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा और उनकी थर्मल स्कैनिंग की।
इस दौरान कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आने पर टीम ने जांच के लिए 29 लोगों के सैंपल लिए। गांव में दस लोगों के कोरोना के वैक्सीन लगाई गई।
इससे बाद स्वास्थ्य टीम ने सैतियापुर गांव पहुंच कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। यहां कोरोना जैसे लक्षण नजर आने पर टीम द्वारा 19 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान संगैचामऊ व सैतियापुर में ग्राम पंचायत अधिकारी राममूर्ति वर्मा, लेखपाल मयंक, स्वास्थ्य टीम की सदस्य वाजिहा, लैब टेक्नीशियन रत्नेश सिंह यादव व मधुलिका आदि मौजूद रहीं। वहीं शुक्रवार को कस्बा स्थित पुरानी सीएचसी में शुक्रवार को कोई भी वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें