हरदोई। मतगणना के दिन रविवार को जिले भर के लोगों की नजर में सिर्फ और सिर्फ परिणामों पर लगी रही। वहीं जिले के 19 मतगणना केंद्रों में सीमित संख्या में प्रशासन ने लोगों को प्रवेश दिया। लेकिन गेट के बाहर समर्थक इतनी संख्या में रहे कि दिन भर रोड पर जाम की ही स्थिति बनी रही।
जिले के 19 ब्लाकों में मतगणना के लिए केंद्र बनाए गए थे। जहां सुबह छह बजे से ही प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं का सुबह से पहुंचना जारी रहा। उसके बाद धीरे-धीरे करके उनके समर्थकों की बाहर भीड़ लगने लगी। जो देर रात तक लगी रही। बीच राह भीड़ लगी रहने से दिन भर मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा।