हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पेनीपुरवा में पेंटर का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पेनीपुरवा निवासी शिवम कश्यप (25) पेंटर का काम करता था। सोमवार की सुुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से छत पर लगे कुड़े से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा।
उनके शोर मचानेे पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि शिवम की पत्नी 15 दिन पूर्व मायके चली गई थी। वह घर में अकेला था।
सूचना पर पहुंची पत्नी ने घटना की वजह पता नहीं होने की बात कही। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद आगे की की जाएगी।