फोटो-22- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कस्बे के मोहल्ला रफैयतगंज मेें बुधवार की दोपहर निर्माणाधीन जीने में शटरिंग लगाते समय पैर फिसलने से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी राजकुमार (55) राजमिस्त्री था। वह काफी दिनों से बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयतगंज निवासी किंदर लाल का मकान बना रहा था। बुधवार की सुबह वह निर्माणाधीन मकान में जीने में शटरिंग लगा रहा था।
इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। हादसे में राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। मजदूरों की सूचना पर मकान मालिक व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
मालिक मालिक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी आरोप से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।