फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-17- घटनास्थल पर रोती बिलखती मृतका की मॉ राजवती - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जनकपुरवा गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुरालियों पर पीट-पीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनकपुरवा निवासी जागेंद्री देवी (32) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके बिलग्राम के बिरुआ निजामपुर गांव निवासी पिता शिवचरण अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका के पिता ने बताया बेटी के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन

मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें