हरदोई। लोनार के ग्राम धरहर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्राम धरहर निवासी पूजा (25) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों मेें तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पूजा की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे पूजा के पिता जहान सिंह व परिजन निवासी ग्राम भीखपुर थाना लोनार ने पति व ससुरालीजनों पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी पांच साल पहले अजय के साथ की थी। शुक्रवार शाम बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि पति व ससुरालीजनों ने उससे सारे जेवर छीन लिए हैं और उसे बुरी तरह मारा पीटा है।
इस पर उसने सुबह आने का आश्वासन दिया था। उन्हें देर रात बेटी की तबियत बिगड़ने व उसके जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली। शनिवार सुबह वह जब तक अस्पताल पहुंचे तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।