फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव,ससुरालीजनों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में रविवार देर शाम विवाहिता का शव कमरे मेें साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।
विज्ञापन

उन्नाव के फत्तेेहपुर चौरासी के धन्नापुरवा निवासी निशा (24) की शादी चार वर्ष पूर्व बिलग्राम के उम्मेदपुर निवासी राहुुल के साथ हुई थी। रविवार देर शाम निशा का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
कमरे की तरफ गए पति ने शव लटका देखा। परिजनों ने घटना की सूचना मृतका के पिता रामचंद्र को दी। कुछ ही देर में पिता अन्य मायके वाले के साथ मौके पर आ गए।
मृतका के पिता ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराली बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी का गला दबाकर हत्या करने के बाद शव ससुरालियों ने लटका दिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें