फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी चुंगियों पर होगी बैरीकेडिंग, रोके जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आने वाले समय में शहर के अंदर प्रवेश करने वाले हर वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी। शहर में प्रवेश दिलाने वाली प्रत्येक चुंगी पर बैरीकेडिंग कर वाहनों से पूछताछ करने के बाद से प्रवेश दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सीमाएं लॉक की जा चुकी हैं। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह के साथ हिदायत दी गई है। इसके अलावा शहर के प्रत्येक चौराहों पर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इस पर भी देर सबेर चुंगियों की ओर से आने वाले कई चौपहिया वाहन काफी स्पीड में होते हैं और निकल जाते हैं। इस पर अंकुश लगाने व यह मालूमात रखने के लिए कि शहर में किसने प्रवेश किया। सभी चुंगियों पर बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। पिहानी चुंगी पर कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा बिलग्राम चुंगी, लखनऊ चुंगी, बावन चुंगी सहित शहर में प्रवेश दिलाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग कराई जाएगी।
सीओ सिटी विजय राना ने बताया कि मौजूदा समय में बहुत जरूरी है। खाली रोडें हैं वाहनों की स्पीड अधिक रहती है। वाहनों को रोके जाने के कारण इन वाहनों से पुलिस कर्मी चुटहिल भी हो सकते हैं, इसलिए बैरीकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें