फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य ने यूपीएससी की परीक्षा में 218वीं रैंक हासिल की

विज्ञापन
फोटो-32- बेटे की कामयाबी पर मुंह मीठा कराते माता पिता - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। कस्बे के गौसगंज निवासी शौर्य मन पहली बार में ही यूपीएससी परीक्षा में 218वीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गए हैं। उन्होंने कोविड संक्रमण के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करके अपनी जी तोड़ मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। शौर्य मन ने कम संसाधन में मेहनत कर यह मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी डॉ.शिवराज पटेल और माधुरी पटेल के बेटे हैं शौर्य। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में देश भर में 218 वी रैंक हासिल की है। पिता कस्बे में ही क्लीनिक खोले हैं, मां गृहिणी हैं और छोटी बहन की शादी हो चुकी है।
कस्बे में ही डॉ.शिवराज का जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज है। इसमें शौर्य ने नर्सरी से इंटर तक की पढ़ाई की है। 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद आईआईटी कानपुर में चयन हो गया।
विज्ञापन

2019 में वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए गए दिल्ली चले गए। इस बीच कोविड-19 का प्रकोप शुरू हो गया। इसके बाद वह घर आकर ऑनलाइन कोर्सेज से तैयारी में जुट गए।
तैयारी ऐसी हुई कि पहली बार में ही शौर्य ने यब मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ते समय जब डीएम और एसपी आते थे, तो उनको देखकर ही वह प्रभावित हुए।
उनके मन में भी आईएएस बनने की ललक जागी। इसके लिए पूरी मेहनत में उनके मामा जो स्कूल के उपप्रधानाचार्य हैं का बड़ा सहयोग रहा है। शौर्य मन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें