संडीला। एसडीएम संडीला व सीओ ने क्षेत्र मेें संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेट व स्टॉक बोर्ड न मिलने पर दुकानों का चालान किया।
एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व सीओ महावीर सिंह ने शनिवार को बस स्टैंड समेत कस्बा व औद्योगिक क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।
कई दुकानों पर स्टॉक व रेट बोर्ड नहीं लगा मिला, जिस पर एसडीएम ने 6 दुकानों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम ने आबकारी निरीक्षक दिलीप कुमार को शाम तक पूरा विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कछौना कस्बा व क्षेत्र में संचालित दुकानों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।