फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। थाना मझिला क्षेत्र के बग्गरपुरवा में छप्पर पर बिजली का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

बग्गर पुरवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि घर के पास गोंड़ा बना है। जिस पर छप्पर पड़ा था। सोमवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छप्पर पर गिर गया।
इससे छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों के साथ जब तक आग पर काबू पाया। तब तक छप्पर के नीचे रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल विवेक राठौर ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें