फोटो-6-शहर के आलूथोक मोहल्ले में हरछठ पर पूजन करतीं माताएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर हरछठ पर्व मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखा व विधिवत पूजा की।
शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि जन्माष्टमी के दो दिन पहले यह व्रत रखा जाता है। इसी दिन श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसे बलराम जयंती के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत केवल पुत्रवती महिलाएं ही रखती हैं। माताएं व्रत-पूजन के साथ ही अपनी संतान की दीर्घायु की कामना करतीं हैं।