फोटो-14-राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्यो की बैठक को संबोधित करते डीआईओएस वीके दुबे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शासन के निर्देशों के बाद 16 अगस्त से खुलने वाले विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन किया जाए। विद्यालय दो शिफ्टों में खुलवाकर 50-50 फीसदी बच्चों को बुलाया जाए।
राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने कहा कि 15 अगस्त को भी सीमित संख्या में बच्चों को विद्यालय बुलवाएं या 16 अगस्त से दो शिफ्टों में विद्यालयों को खोलें। पहली शिफ्ट सुबह आठ से 12 एवं दूसरी शिफ्ट साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक लगेगी। प्रत्येक शिफ्ट में 50-50 फीसदी छात्र-छात्राओं को बुलाया जाए। उन्होंने इंस्पायर योजना को लेकर प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराने को कहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार छात्रवृत्ति में आधार लिंक खाते मांगे गए हैं। इसलिए अभिभावकों से बच्चों से बैंक खाते आधार से लिंक शत प्रतिशत करवाएं। छात्रवृत्ति को लेकर निर्धारित समय के अनुसार प्रक्रिया पूर्ण कराएं। बैठक में शैक्षिक पंचांग, परीक्षा वर्ष 2022 में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालय की आधार भूत सूचनाएं अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए गए। संचालन सुधाकर वाजपेयी ने किया। इस मौके पर समस्त प्रधानाचार्य मौजूद रहे।