फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडों तक तय मानकों में ऑक्सीजन सप्लाई करायें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय में लगे प्लांटों से वार्डों के बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति मानक के अनुसार की जाए। ये निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। दो प्लांट स्वास्थ्य विभाग और एक हरियावां चीनी मिल की ओर से लगाया गया है। जिलाधिकारी ने तीनों प्लांट के अलावा एमरजेंसी वार्ड, पीडियट्रिक आईसीयू वार्ड, डायग्नोस्टिक एवं सर्जिकल वार्ड के बेडों तक ऑक्सीजन सप्लाई का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता डीआरडीए और डॉ. पंकज मिश्रा को निर्देश दिये कि प्लांट से बेड तक सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन की क्षमता का आकलन करें। कोविड-19 की तीसरी लहर में जिले में आक्सीजन की कमी न हो इसलिए सीएचसी/पीएचसी पर भी आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। ये प्लांट एचसीएल कंपनी की ओर से लगाया जाएगा। जिलाधिकारी रे संबंधित अधिकारियों को प्लांट का कार्य जुलाई के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी के प्रोफेसर वाणी गुप्ता, सीएमएस डॉ. एके शाक्य, डॉ. धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें