फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु पर बह रही गंगा, गर्रा का जलस्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद से गुजरी गंगा नदी लगातार चेतावनी बिंदु के निशान को छूते हुए बह रही है। गंगा का जलस्तर दिन पर दिन उग्र होता जा रहा है, जिसके चलते गंगा किनारे बसें गांव के आस पास कटान तेज हो गया है। वहीं दो दिन के अंदर गर्रा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद में गंगा नदी लगभग 60 किलोमीटर लंबाई से गुजरी है। जनपद में इस बार भले ही औसत से कम बारिश हुई हो, लेकिन पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नरौरा व हरिद्वार बांध से गंगा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को गंगा नदी चेतावनी बिंदु से मात्र 5 सेंटीमीटर दूर रह गई थी, जबकि गुरुवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को छू गई है। गंगा नदी में पानी बढ़ने का असर कटियारी समेत बिलग्राम चिरंजूपुरवा, मक्कूपुरवा व कटरी परसोला आदि गांव के आस पास साफ नजर आने लगा है। पानी बढ़ने पर तेज बहाव से खेतों व आबादी के आस पास कटान तेज हो गया है। कटान तेज होने पर संबंधित क्षेत्र के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं गर्रा के जलस्तर में मंगलवार की अपेक्षा गुरुवार को 40 सेंटीमीटर की कमी आई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि गंगा अभी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर दूर से बह रही है। जहां कटान होता है, वहां लगातार काम कराया जा रहा है। ऐहतियान पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें