फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करे पुलिस : आईजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में बैठक करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार शाम हरदोई पहुंचकर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करती रहे।
विज्ञापन

आईजी लखनऊ का चार्ज संभालने के बाद पहली बार गुरुवार शाम हरदोई आईं लक्ष्मी सिंह ने स्थानीय पुलिस अफसरों का परिचय लिया। इसके बाद संक्षिप्त बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरुप सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और फरियादियों की शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण समय से किया जाए। बैठक में एसपी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और त्रिगुण बिसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें