फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी व फायरिंग, 17 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव के मजरा मधुपुरी में बुधवार की रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी व फायरिंग हुई। दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम भूपतिपुर के मजरा मधुपुरी निवासी आमीन व सहवान के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों से लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे व इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। गांव में बवाल होने की जानकारी मिलने के बाद पहले यूपी 112 व इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे तक मौके पर बवाल होता रहा। मारपीट, पत्थरबाजी व फायरिंग कर रहे दोनों पक्षों को काबू करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मारपीट की घटना में एक पक्ष से आमीन (22), यासीन (31), इसरार (30) नौशाद (25), इशरत (50), खुशी मोहम्मद (35), समेत दूसरे पक्ष से इशरत (26), शौकत (24), सहवान (50) व शानू (40) घायल हुए। पुलिस ने मौके से शाकिर, इशरत, सहवान, शौकत, शानू, मोहम्मद सलीम, मोनीश, नौशाद, यूनुस, आमीन, यासीन, इसरार, खुशी मोहम्मद, बबलू, नसरुद्दीन, अनीश व फिरोज को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि एसआई जितेंद्र सिंह की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे चार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें