सुरसा। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सहुंतेरा के मजरा सहिजनाखेड़ा में मजदूर ने यूकेलिप्टिस के पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर नमूने जुटाए।
सहिजनाखेड़ा निवासी रामसागर (42) पुत्र शिवलाल दूसरों के खेतों में काम करता था। साथ ही मजदूरी भी करता था। गुरुवार की सुबह अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत के किनारे कटे हुए यूकेलिप्टिस के पेड़ की जड़े खोदने के लिए गया था। दिन में लगभग 11 बजे पास ही खड़े दूसरे यूकेलिप्टिस पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत के आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना रामसागर के परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। मौके से आवश्यक नमूने भरे जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी रामप्यारी के अलावा पुत्र अंकित, सत्यभान, सचिन, एक पुत्री निशा है।