फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड़ से गिरे डाकसेवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। जिला मुख्यालय से डाक लेकर हरपालपुर जाते समय सांडी कस्बे में हनुमान मंदिर के निकट मोपेड फिसलने से गिरे ग्रामीण डाकसेवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर चमरौधा निवासी सियाराम (45) पुत्र पूरन लाल ग्रामीण डाकसेवक के पद पर तैनात था। सियाराम हर रोज सुबह जिला मुख्यालय से डाक लेकर हरपालपुर जाता था। गुरुवार की सुबह सियाराम अपनी मोपेड से हरदोई से हरपालपुर आ रहा था। रास्ते में बस अड्डे के निकट हनुमान मंदिर के पास सियाराम की मोपेड फिसल गई। इस पर वह सड़क की ओर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी पहुंचाया, लेकिन यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सियाराम के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्रियां और एक पुत्र है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें