फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी बीमार विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप नगर। दिल्ली से लौटी 32 वर्षीय विवाहिता की खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित होने के कारण गुरुवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर अहिरोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम संबंधित गांव पुलिस बल के साथ पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अहिरोरी विकास खंड के ग्राम बसेन निवासी 32 वर्षीय महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। गंभीर रूप से बीमारी की हालत में गुरुवार की सुबह वह अपने भाई के साथ दिल्ली से वापस अपने घर आई थी। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। अहिरोरी सीएचसी के अधीक्षक डा. मनोज सिंह ने बताया कि उक्त विवाहिता का प्रसव छह माह पहले हुआ था। मृत बच्चा पैदा होने के कारण वह तभी से बीमार चल रही थी। एहतियात के तौर पर मृतका के सभी परिजनों को कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बेनीगंज कोतवाल दीपक रघवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें