फोटो-1- मृतका के घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : HARDOI
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के पनुवापुर में युवती का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
गांव निवासी आरती (18) का शव बुधवार की सुबह कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। कमरा भीतर से बंद था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
मृतक के पिता राज किशोर ने पुलिस को बताया कि वे सुबह जब निकले थे तब आरती घर का काम कर रही थी। किस कारण घटना हुई, उन्हें नहीं पता। आरती चार भाई बहनों में छोटी थी। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।