फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक में महिला का दांत उखाड़ता मिला झोलाछाप

विज्ञापन
hardoi news,Fraud found in unregistered clinic by uprooting woman's teeth - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। शनिवार को पीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य टीम के साथ नगर स्थित कई क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान अभिलेख न मिलने पर दो क्लीनिकों को सील कर दिया। इससे अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। कई झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ झोलाछाप के इलाज से मौत होने का भी खतरा बढ़ रहा है। झोलाछाप के इलाज से सेहत बिगड़ने की शिकायतें लगातार स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी।
ऐसी स्थिति में सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी के निर्देश पर शनिवार को पाली पीएचसी प्रभारी डॉ.आनंद शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पाली, रूपापुर, राहतौरा, मुंडेर और भगवंतपुर आदि गांवों में छापा मारा।
विज्ञापन

भगवंतपुर गैस एजेंसी वाली रोड पर फलक डेंटल क्लीनिक को सील किया गया। यह क्लीनिक एक झोलाछाप चला रहा था। वह स्वास्थ्य टीम को मरीज का दांत उखाड़े हुए मिला। इसके बाद रूपापुर में छापा मारा गया।
यहां चौराहे के निकट राम लखन क्लीनिक पर मरीजों के ग्लूकोज की बोतलें चढ़ाई जा रहीं थी। कोई दस्तावेज न मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया।
पीएचसी प्रभारी डॉ.आनंद शुक्ल ने बताया कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत शनिवार को छापामारी की गई। दो क्लीनिक सील किये गए हैं, जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। आगे भी अभियान चलता रहेगा।

hardoi news,Fraud found in unregistered clinic by uprooting woman's teeth- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें