हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शौच के लिए घर से निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंडहौना निवासी रामू (35) खेती करता था। शुक्रवार सुबह वह पांच बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। इस दौरान गांव के पास से निकले लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शौच के लिए निकले अन्य ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के परिजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों से मिली सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में दो पुत्र एक पुत्री है।