फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त आग से झुलसी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाना बनाते वक्त आग से झुुलसी पिहानी के ग्राम मंसूरनगर निवासी एक युवती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर निवासी निधि (18) सोमवार सुबह घर पर गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। खाना बनाते वक्त अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई।
निधि की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और कंबल आदि डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि निधि बीए की छात्रा थी, उसका एक छोटा भाई भी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें