फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद दंपती ने जहर खाया,पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के मुडरुखेड़ा गांव में बुआ की बरात आने से चंद घंटे पहले आपसी विवाद होने के बाद दंपती ने जहर खा लिया। दोनों को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुडरूखेड़ा निवासी रामशंकर की बहन रामवेटी की मंगलवार शाम बरात आनी थी। बरात आने से कुछ घंटे पर उनके बेटे संजय (22) का अपनी पत्नी रश्मी (20) से किसी बात पर विवाद हो गया।
इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। इधर परिजन बरात की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान दोनों ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। कमरे की तरफ गए परिजनों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा, तो एंबुलेंस से लेकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रश्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय की हालत नाजुुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
मृतका के ससुर रामशंकर ने बताया कि घटना की वजह की जानकारी नहीं है। दो वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। मृतका के मायके गोड़वा में परिजनों को सूचना ससुरालियों ने दी है।
विज्ञापन

एसओ अतरौली दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से अभी सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें