फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक मुंबई से लौटा है जबकि दूसरा सकाहा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दंपति के संपर्क में आया था। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है, 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 36 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव पाए गए दोनों युवकों को कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला छीपीटोला निवासी 22 वर्षीय युवक मुंबई में एक दुकान पर बिजली कारीगर के तौर पर काम करता था। 23 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लखनऊ पहुंचा था। लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई आया था। इसके बाद उसे चठिया में स्थित सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था । 26 मई को उसे कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। गुरुवार की सुबह आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है।
युवक के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी चठिया क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे कोविड-19 अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिला दूसरा केस 25 वर्षीय युवक का है। वह बावन विकासखंड के सकाहा का रहने वाला है। वह होली में गांव आ गया था और तब से गांव में ही था। बीते दिनों सकाहा निवासी दंपति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर कानूनगो ट्रेनिंग स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। साथ ही सभी के नमूने भी जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इन्हीं में उक्त 25 वर्षीय युवक भी शामिल था और गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें