फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लावां में गुरुवार को 15 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालातों के बीच गुरुवार से मल्लावां कस्बे में हर घर और हर व्यक्ति के स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन 25 टीमों ने लगभग 15 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की। इसकी निगरानी लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे में स्थित 8803 मकानों में रह रहे 44015 लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया था। एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग कराई जा रही है और गुरुवार से शुरू हुआ स्क्रीनिंग का कार्य अगले तीन दिन चलने की संभावना है। मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में 25 टीमों में लगाए गए 75 कर्मचारियों ने कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर दक्षिणी व पश्चिमी, गंगारामपुर पूर्वी, बंदीपुर मध्य, बाजीगंज, गोवर्धनपुर, भगवंतनगर पूर्वी, गंगारामपुर दक्षिणी आदि मोहल्लों में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 3061 मकानों में रहने वाले 15300 लोगों की स्क्रीनिंग गुरुवार को हुई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद रहकर स्क्रीनिंग के कार्य की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें