हरदोई। शायद शहरवासियों को कोरोना कर्फ्यू की आदत सी पड़ गई है। भले ही शासन व प्रशासन इसका पालन न करने पर जुर्माने सहित अन्य कार्रवाईयों की चेतावनी दे रहा है लेकिन इसका लोगों पर असर कुछ कम होता दिख रहा है....
गुरुवार रात 10 बजे शहर के नघेटा रोड पर सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया। सोल्जर बोर्ड चौराहे पर भी पुलिस कहीं नहीं दिखाई दी। यह सन्नाटा सुबह पांच बजे तक बना रहा। सुबह सवेरे घूमने निकलने वालों के बाद यहां का सन्नाटा खत्म होता नजर आया।
अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार के दिन कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद शहर की सारी सड़कें व्यस्त नजर आईं। दोपहिया वाहन से लेकर रिक्शे तक चलते दिखाई दिए। पैदल आने जाने वालों की भी कोई कमी नहीं रही।
सिनेमा चौराहे के आस पास बसों से उतरे कुछ लोगों को जब शहर में ही जाने के लिए जब वाहन नहीं दिखे तो वह सर पर ही बोझा उठाए गुजरते दिखाई दिए। चालान आदि के कारण ई रिक्शा व शहर से लगे कस्बों को जाने वाले आटों नहीं इन दिनों नहीं निकल पा रहे हैं। जिससे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।