फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 घंटे रहेगा कोरोना कफ्र्यू, जारी रहेंगीं आवश्यक सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार रात आठ बजे से तीन दिनों के लिए शहर की बाजारों में दुकानों के शटर डाउन हो गए। शासन के निर्देश पर कोरोना कर्फ्यू की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अब मंगलवार को सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। कोरोना कर्फ्यू शुरू होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी शहर की बाजारों का रुख किया। खुली मिलीं दुकानों के शटर बंद कराएं।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से इस ओर दिशा निर्देश जिले को गुरुवार को ही भेज दिए गए थे। जिसका अनुपालन जिले में भी कराया गया।
विज्ञापन

अभी तक कोरोना कर्फ्यू सोमवार की सुबह सात बजे तक हुआ करता था लेकिन एक दिन की बंदी और बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। जिसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा।
उसके बाद मंगलवार को शहर खुल सकेगा। शहर में जहां मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होगी वह जारी रहेगी। इधर कोरोना कर्फ्यू के बाद रात साढ़े बजे सीओ सिटी विकास जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव आदि ने शहर की बाजारों का निरीक्षण किया व खुली दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन

इन सेवाओं पर नहीं रहेगी पाबंदी
- आवश्यक सेवाओं, पंचायत चुनाव से संबंधित ड्यूटी, स्वास्थ्य, सफाई सेवा
- सैनिटाइजेशन, सफाई फागिंग का विशेष अभियान
- सब्जी, दूध, गैस, डीजल, पेट्रोल, दवा आदि की आपूर्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें