फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की चपेट में आकर लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के सैलापुर गांव मेें शनिवार की सुबह छज्जे पर रखे गमले में पानी डालते समय पास से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से निजी कॉलेज के लिपिक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सैलापुर निवासी दिलीप (34) एक निजी डिग्री कॉलेज में लिपिक था। शनिवार की सुबह वह घर में छज्जे पर रखे गमले में पानी डाल रहा था। इस दौरान उसका हाथ छज्जे के पास से गुजरी विद्युत लाइन से टकरा गया।
करंट लगने से उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे बेहोशी हालत में हरदोई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक वर्ष की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें