फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर की सड़कों पर फिर होगा वाहनों का इम्तिहान!

विज्ञापन
फोटो-02-विकास भवन गेट पर एक साइड नाली ऊंची और दूसरी साइड पानी का निकास नहीं, यहां बारिश में भरता है प? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर की सड़कों पर वाहनों की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली हैं। मौसम विभाग ने प्री-मानसून (मानसून से पहले की बारिश) में पर्याप्त बारिश के आसार बताए हैं जबकि सड़कों के जख्मों को भरने की तैयारी अभी शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सड़कों के यही जख्म बारिश में वाहन चालकों को दर्द देते हैं। गड्ढायुक्त सड़कों पर पैचवर्क और चोक नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कई मोहल्लों में नालियां रास्तों से ऊंची होने की वजह से बारिश का पानी भर जाता है।
शहर की आधा दर्जन सड़कें भी जलमग्न हो जाती हैं। खास बात यह है कि जिले के आला अधिकारियों के कार्यालय कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में भी जलभराव की समस्या वर्षों से है, इस मर्ज का इलाज इस बार भी नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

सीन-1-
विकास भवन के जिस रास्ते से जिले भर में विकास की बयार बहती है। वहां बारिश के मौसम में पानी ठहर जाता है। पूरे जिले के विकास की जिम्मेदारी रखने वाला विकास भवन खुद जलभराव के मर्ज से अछूता नहीं रहता है। यहां एक ओर नाली सड़क से ऊंची है तो दूसरी तरफ पानी का निकास नहीं है। लिहाजा, बारिश में पानी का ठहराव यहां आने-जाने वालों का रास्ता रोक लेता है।
सीन-2-
कचहरी परिसर का पंचायत निर्वाचन कार्यालय के सामने वाला हिस्सा हर वर्ष बारिश में तालाब बन जाता है। यहां पानी के निकास की सही व्यवस्था न होने की वजह से जलभराव हो जाता है। बरसात के पूरे सीजन में बारिश का पानी यहां भरा रहता है।
सीन-3-
शहर के अस्पताल तिराहे पर सड़क में गड्ढा हो गया है। फिलहाल गड्ढा नजर के सामने है इसलिए लोगों की परेशानी भी कम है, लेकिन बारिश में यही गड्ढा वाहन चालकों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। सड़क पर जलभराव में यह गड्ढा नजर नहीं आता।
सीन-4-
शहर के नघेटा रोड पर एक स्कूल के पास रोड उखड़ गई है। सड़क का गड्ढा बढ़ते-बढ़ते खड्डे का रूप ले चुका है। पिछले कई महीनों से यह गड्ढा बढ़ता ही जा रहा है लेकिन इसकी मरम्मत या पैचवर्क नहीं कराया गया है। बारिश के मौसम यही गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
बारिश में ताल नजर आता है कलक्ट्रेट परिसर
चराग तले अंधेरा...। बारिश के मौसम में जिले के सबसे बड़े हाकिम का दफ्तर जलभराव से घिर जाता है। कलक्ट्रेट परिसर में पिछले वर्ष बारिश कई दिन होती रही। इसका खराब अनुभव के बाद भी जलभराव की समस्या से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। लिहाजा, इस बारिश में भी कलक्ट्रेट परिसर टापू की तरह ही नजर आएगा।
वर्जन
प्री-मानसून की शुरुआत जल्द हो जाने की संभावना है। इस बार मानसून से पहले ही काफी मात्रा में बारिश होने के भी आसार हैं। अगले एक-दो दिन में ही बारिश होने की संभावना है। - रमेश चंद्र वर्मा, प्रभारी, मौसम वेधशाला हरदोई

फोटो-03- कचहरी में पंचायत निर्वाचन कार्यालय के पास पानी का निकास न होने से भरता है पानी- फोटो : HARDOI

फोटो-04-अस्पताल तिराहा के पास सड़क पर गड्ढा- फोटो : HARDOI

फोटो-05- बारिश में मुसीबत बनेगा नघेटा रोड का खाईंनुमा गड्ढा- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें