फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बाल श्रमिक की मौत,भर्ती में 19 लिखाई उम्र.............

विज्ञापन
फोटो-07- मृतक नितिन की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा चौराहा के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले बाल श्रमिक को सोमवार रात करंट लग गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां भर्ती कराते समय उसने बालक की उम्र 19 साल लिखवा दी। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दुकान मालिक पर मौत के बाद घटना की सूचना देने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला आलूथोक निवासी नितिन कश्यप (15) सिनेमा चौराहे बाल श्रमिक था। वह शहर के सिनेमा चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। सोमवार की शाम दुकान में काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

साथी मजदूरों की सूचना पर मालिक उसे आनन-फानन से जिला अस्पताल ले गया। जहां दुकान मालिक ने अस्पताल में भर्ती कराते समय उसकी उम्र 19 वर्ष लिखवा दी। जहां पर देर रात इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल आ गए। परिजनों ने मालिक पर घटना की सूचना न देने का आरोप लगाया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
उसकी मां पुष्पा ने बताया कि वह मोहल्ले में लोगों के यहां बर्तन सफाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है। जबकि उसका पिता नन्हे दिल्ली में मजदूरी करता हैं।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मृतक बच्चे का आधार कार्ड दिया है।
विज्ञापन

जिसमें उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 दर्ज है। मृतक की मां की तहरीर पर दुकान मालिक श्याम गुप्ता और उसके पुत्र सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो-08- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक नितिन के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें