फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के कमरों के ताले तोड़कर नगदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
फोटो-09- चोरी के बाद घर में फैला पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में चोरों ने शनिवार की रात एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी व एक लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी खलील और जमील सगे भाई हैं। वह एक ही मकान मेें परिवार समेत रहते हैं। शनिवार रात बिजली न आने पर दोनों परिवार के साथ छत पर सो रहे थे।
इस दौरान देर रात चोर अंधेरे का फायदा उठाकर छत पर आकर जीने में लगे गेट की कुंडी खोलकर घर में घुस आए। दोनों भाइयों के कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

खलील के कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपये नकद व जेवर समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह चोर जलील के यहां से चोर 20 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
सुबह छत से नीचे उतरने पर परिजनों को कमरों के ताले टूटे व सामान बिखरा मिला। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बहादुरपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी की घटना संदिग्ध है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें