hardoi news,Bolero overturns due to tire burst, death of Barati
- फोटो : HARDOI
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर में गुरुवार दोपहर बरातियों से भरी बोलेरो का टायर फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई।
हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गुड़ेरा गांव निवासी शेखर (35) खेती करता था। बुधवार की शाम उसके साले राजेश की बरात अतरौली थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव गई थी। शेखर बरात में आया था।
गुरुवार की दोपहर बोलेरो से वह अन्य बरातियों के साथ लौट रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर असिगांव के पास बोलेरो का टायर अचानक फट गया।
जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में शेखर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा उत्कर्ष (7), राजू 30, बदायूं के दातागंज निवासी रोहित (25) और शाहजहांपुर के रामपुर गढ़िया निवासी बोलेरो चालक पवन (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि बोलेरो का टायर फटने से हादसा हुआ है।