फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र मेें कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रुपापुर के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षामित्र को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्टापुर नंदगांव निवासी नवल किशोर (35) शिक्षामित्र था। वह बावन ब्लॉक के सहिजना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात था।
सोमवार की शाम वह फर्रुखाबाद से बरात में शामिल होकर बाइक सेे लौट रहा था। पाली थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रूपापुर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेेटा है।
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पाली एसओ सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें