फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, व्यापारी के गोदाम से एक सौ 60 क्विंटल गेहूं चोरी

विज्ञापन
फोटो-04- इसी गोदाम से हुई चोरी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र निवासी एक गल्ला व्यापारी के गोदाम से 160 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। मामले में रविवार को व्यापारी ने पुलिस को तहरी दी थी। उसने गांव के ही कुछ लोगों पर गल्ला चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद भी पुलिस के मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की।
विज्ञापन

टोडरपुर के व्यापारी रावेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बाजार में उनकी गल्ला की दुकान है। घर से कुछ दूरी पर गोदाम बना है। बाजार से गल्ला खरीदकर उसी गोदाम में एकत्रित करने के बाद मंडी में बेच देते हैं।
बताया गोदाम में 325 क्विंटल गेहूं बोरियों में भर कर रखा था। रविवार को मेरा छोटा भाई किसी काम से पहुंचा तो गोदाम में कई क्विंटल गेहूं कम था।
गोदाम की दीवार के दूसरी तरफ सात आठ बोरी खाली मिलीं। थाने में दी तहरीर में उसने करीब 160 क्विंटल गेहूं चोरी होने केे बात कही है। बताया कि बाजार रेट के अनुसार गेहूं की कीमत करीब सवा तीन लाख के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें