फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दीवार गिराने का विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली क्षेत्र के गांव लालामऊ में दीवार गिराने का विरोध करने पर विपक्षियों ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से पीट दिया। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालामऊ गांव निवासी रामपाल ने दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी गजराज से उसका दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह गजराज, नन्हें लाल, अरविंद, रमेश की पत्नी उसकी पक्की दीवार गिरा रहे थे। उसकी पत्नी मायावती ने इसका विरोध किया। गुस्साए विपक्षियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर पत्नी पर हमला कर दिया।
मां को पिटते देख उसे बचाने पहुंचे बेटे राहुल को भी उन लोगों ने पीटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें