फोटो-37- रोडवेज की टक्कर से मार्ग किनारे खाई मे जा घुसा डाला
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास रविवार शाम खड़े पिकअप में रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
संडीला-मल्लावां मार्ग पर रविवार शाम एक रोडवेज बस मल्लावां जा रही थी। गौसगंज डाकखाना के पास सड़क के किनारे खड़े पिकअप डाला में रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में ठोकर लगने से पिकअप खंती में जा घुसी।
रोडवेज बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों वाहन वाहन चालक मौके से भाग गए । एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि बताया कि घायलों को कछौना सीएचसी में भर्ती कराया गया है।