हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के जवाहरपुरवा गांव निवासी सुदामा (20) सोमवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद वह खेतों की तरफ जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी।
परिजन के खोजबीन करने पर उसका सुराग नहीं लगा था। मंगलवार सुबह गांव से एक किलो मीटर दूर रामगंगा नदी से निकले सोता नाला में उसका शव उतराता मिला।
मृतका के पिता वेदराम ने बताया कि बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसके चलते नाले मेें गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई। एसओ छोटेलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।