फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को लेकर दें रिपोर्ट: एसडीएम

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते एसडीएम दीपक वर्मा व मौजूद सीओ बिजेंद्र द्विवेदी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर तहसील सभागार में गुरुवार को एसडीएम दीपक वर्मा की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की रिपोर्ट देने के निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक वर्मा ने कहा कि पूर्व में अगर किन्हीं बूथों पर हिंसा, जातीय संघर्ष व हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने का मामला संज्ञान है तो ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर संबंधित बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बनाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द संयुक्त रिपोर्ट दें। कहा कि पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करें। एसडीएम ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर विशेष नजर रखी जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सभी शस्त्र धारकों के शस्त्र थाने में जमा कराएं। इस मौके पर तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव, बीईओ हरपालपुर सोमनाथ विश्वकर्मा, बीडीओ हरपालपुर संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें