हरदोई। मल्लावां के ग्राम दारुकुइयां पहुंची सीएचसी की टीम में शामिल लैब टेक्नीशियन ने ग्रामीणों की सैंपलिंग करने से मना कर दिया। ग्रामीणों से इसकी शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक ने दूसरा कर्मचारी भेजकर ग्रामीणों की सैंपलिंग कराई। सीएचसी अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी की ओर से इस समय स्वास्थ्य टीमें गांव गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में रविवार को एक स्वास्थ्य टीम ग्राम दारूकुइयां पहुंची। ग्राम दारूकुइयां निवासी ग्रामीण जगन्नाथ प्रसाद, जयदीप व कमल आदि सैंपल देने पहुंचे तो टीम में शामिल लैब टेक्नीशियन ने सैंपल लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी। इस पर सीएचसी अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने एक अन्य कर्मचारी को मौके पर भेजकर ग्रामीणों की सैंपलिंग कराई। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पूरे मामले से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। दूसरे कर्मचारी को भेजकर काम शुरू करा दिया गया है।