फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः प्राथमिक विद्यालय से एलसीडी व दो बैटरी चोरी

विज्ञापन
फोटो-09- कोथावा के श्यामपुर ग्राम पंचायत मे चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय को सोमवार देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। विद्यालय के स्मार्ट रूम का ताला तोड़कर चोर एलसीडी व दो बैटरी चुराकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

श्यामपुर में गांव किनारे प्राथमिक विद्यालय स्थित है। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लॉस की व्यवस्था है। सोमवार रात चोरों ने विद्यालय को अपना निशाना बनाया।
चोरों ने स्मार्ट रूम का ताला तोड़कर अंदर रखी एलसीडी, इनवर्टर और दो बैटरी चुरा ले गए। सुबह स्कूल पहुंची रसोइया ने सफाई करते समय स्मार्ट रूम का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन

रसोइया ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को दी। कुछ ही देर में प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौके पर आ गए। प्रधानाध्यापक ने चौकी में तहरीर दी। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें