फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईःभूमि आवंटन की पत्रावली गायब, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तहसील संडीला के राजस्व ग्राम हरैया, उमरारी और ऊगपुर में पौधरोपण के लिए भूमि आवंटन की पत्रावली गायब है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक और दूसरे वर्तमान राजस्व निरीक्षक हैं, जो वर्तमान में बिलग्राम तहसील में तैनात हैं।
विज्ञापन

संडीला में तैनात राजस्व निरीक्षक बाबा फ्लोर मिल बिलग्राम निवासी इरशाद हुसैन ने कोतवाली संडीला में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि हरैैया, उमरारी और ऊगपुर में पौधरोपण के लिए भूमि की स्वीकृति दी गई थी। इसकी पत्रावली गायब हो गई है।
पत्रावली गायब होने के आरोपियों में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश और उस समय तैनात रहे राजस्व निरीक्षक प्रवीण गुप्ता शामिल हैं। प्रवीण गुप्ता इन दिनों तहसील बिलग्राम में तैनात हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें