फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत, मां-पत्नी घायल

विज्ञापन
फोटो-14- मृतक अंगद की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में सांडी-शाहाबाद मार्ग पर सोमवार शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव धियरई निवासी अंगद (24) मजदूरी करता था। वह शाहजहांपुर के कांठ थाने के गच्चपा गांव निवासी भांजे संचित का सोमवार को हरदोई स्थित बाबा मंदिर में मुंडन कराने गया था।
उसके साथ मां गुड्डी (55) और पत्नी राम सहेली (23) भी थीं। सोमवार देर शाम वह पत्नी और मां को बाइक से घर ले जा रहा था। रास्ते में मानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आई बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
जहां पर डॉक्टर ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा डेढ़ वर्ष का बेटा प्रियांशू है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें