फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 बा छात्राओं को 67 शिक्षिकाएं तो शिक्षितों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो हजार बालिकाओं को जल्द ही 67 शिक्षिकाएं मिल जाएंगी। इससे बा विद्यालयों में पठन पाठन पटरी पर आता दिखाई देगा। परियोजना के निर्देश पर जिले के शिक्षा विभाग ने इस ओर अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लाकों में ड्राप आउट बालिकाओं के पठन पाठन की जिम्मेदारी ब्लाकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर है। प्रत्येक बा विद्यालय में 100 बालिकाएं पंजीकृत हैं। जिले में 20 कस्तूरबा गांधी स्कूल संचालित हैं। इनमें कुल मिलाकर 2000 बालिकाएं पंजीकृत हैं। पिछले कुछ माह पूर्व परिषदीय शिक्षकों की निकली रिक्तियों में कई बा शिक्षिकाओं की तैनाती हो गई जिससे यहां पद रिक्त हो गए। इसको एक बार फिर से भरने की शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों से जुटाए गए आंकड़े के बाद बताया कि जिले के 20 बा विद्यालयों में से 41 फुल टाइम शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं तो 25 पार्ट टाइम शिक्षकों के पद रिकत हैं। उर्दू शिक्षक का एक पद रिक्त है। इस तरह कुल 67 पद रिक्त हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि रिक्त पदों के आंकड़े जुटा लिए गए हैं। इन पर भर्ती के लिए आला अधिकारियों को फाइल भेजी गई है। जल्द ही रिक्तियों के लिए आवेदन मांग लिए जाएंगे।
लेखाकार व मुख्य रसोइया के पद भी रिक्त
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि शिक्षक स्टाफ के अलावा लेखाकार के दो पद, मुख्य रसोइया व सहायक रसोइया का एक-एक पद, चपरासी का एक एवं चौकीदार के दो पद रिक्त हैं। इन पदों पर भी आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वीकृत हैं 292 पद
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में समस्त स्टाफ के लिए कुल 292 पद स्वीकृत हैं। इसमें इस समय 218 पर तैनाती है। इनमें शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा लेखाकार से लेकर चौकीदार व चपरासी के पद भी शामिल हैं।
12 शिक्षक शिक्षिकाओं के पद अब भी रह जाएंगे रिक्त
12 शिक्षक शिक्षिकाओं के पदों पर नियुक्ति को लेकर मामला उच्च न्यायालय में है। इसके चलते इस बार भी इन रिकितयों में इन पदों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बाद कहना गलत न होगा कि यह 12 पद अब भी रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें