फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मांगों को लेकर बीमा अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-30- प्रदर्शन करते अभिकर्ता - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला/शाहाबाद। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर एलआईसी अभिकर्ताओं ने शुक्रवार को एलआईसी शाखा के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस कारण काम पूरी तरह ठप रहा। किसी भी तरह का लेनदेन नही हो सका। फेडरेशन के शाखा अध्यक्ष अनुपम अस्थाना ने कहा कि एलआईसी प्रबंधन अभिकर्ता और बीमा धारकों से गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन

कई वर्षों से बीमा धारकों का बोनस नहीं बढ़ाया जा रहा है। ऊपर से जीएसटी लगा दी गई है। जीएसटी हटाए जाने व लेट फीस को कम किए जाने की मांग अभिकर्ता बहुत दिनों से कर रहे है लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम के उच्च अधिकारियों के द्वारा जनहित में कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
इसके चलते अभिकर्ता आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। यहां प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार, सदाशिव, मनोज गुप्ता, रामकिशोर, उमेश तिवारी, रामआसरे, ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार अभिकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। अभिकर्ता संगठन अध्यक्ष प्रमोद पाठक ने कहा कि आंतरिक और बाहरी ग्राहकों के लिए कुशल सेवाएं दस्तावेजों को जमा करने पर पावती प्रदान करें।
पांच साल से अधिक समय की कालातीत पॉलिसी को चलाने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बीमा पॉलिसियों से जीएसटी हटाना चाहिए।
इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय दीक्षित, महामंत्री रमाकांत मौर्य, राकेश मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्र, अरुण वर्मा, राजकुमार, राजेश, बलवीर, संजय शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं मांगे
- पॉलिसी धारकों का बोनस बढ़ाया जाए।
- बीमा पॉलिसी पर जीएसटी खत्म की जाए।
- अभिकर्ताओं को मिलने वाली ग्रेच्युटी बढ़ाई जाए।
- मेडिक्लेम में पूरे परिवार को शामिल किया जाए।
- अभिकर्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें