फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, कटने लगे खेत

विज्ञापन
फोटो-26- रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से उपजाऊ जमीनों का हो रहा कटान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नदी किनारे स्थित गांवों के किसानों के खेतों की कटान शुरू ह गई है। जिससे फसलों को नुकसान होने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में प्रमुख बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण कटियारी क्षेत्र में नदी उफान पर है। ऐसे में पानी ने खेतों की कटान शुरू हो गई है। किसान उपजाऊ भूमि की कटान से परेशान हैं।
प्रत्येक वर्ष कटियारी क्षेत्र में बाढ़ आने से किसानों की हजारों बीघा उपजाऊ भूमि का कटान होता है। बाढ़ आने से एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र में पिछली बार रामगंगा की बाढ़ में चंद्रमपुर, दहेलिया, मुर्बा-शहाबुद्दीनपुर, भूलभुलियापुर, आलमपुर, अदनिया, झाड़ापुरवा, जगन्नाथ पुरवा, पतारपुरवा कटाव हुआ था। इस बार फिर नदियों के किनारे बसे गांवों के किसानों की भूमि कटने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें