फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मासूम का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी टीमें

विज्ञापन
फोटो-32- गांव में निरीक्षण करते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए मासूम का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। क्राइम ब्रांच, एसओजी टीमों को लगाकर जल्द बच्चे की तलाश कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव इकसई गांव निवासी निवासी कृष्णा (4) शुक्रवार को घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजन व पुलिस ने आसपास के तालाबों व माइनरों में तलाश कराई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है।
सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बात की। बच्चे के पिता ईश्वर चंद्र और बाबा रामेश्वर से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बंद मकानों, मकान के समीप तालाब एवं हथौड़ा ड्रेन को देखा। वहीं चौथे दिन भी एसओ पुलिस टीमों के साथ आसपास के गांवों में बच्चे की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें