फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 02 Oct 2022 05:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडू गांव में रविवार दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही मासूम को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेडू गांव निवासी महक (3) रविवार दोपहर घर से निकल गई। परिजनों के मुताबिक वह सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान खेतों की ओर से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने महक को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक सुरेश यादव के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें