फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानी में डूबने से हुई थी मासूम की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 30 Jul 2022 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी कस्बा के सरांय मुल्लागंज में एक वर्षीय मासूम की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 27 जुलाई को मोहल्ले के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। उन्हीं आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पानी में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्लागंज में मासूम की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं परिजन पड़ोसियों पर रंजिश में बेटे की डुबो कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी उपेंद्र (एक वर्ष) शुक्रवार शाम खेलते समय लापता हो गया था। कुछ देर बाद उसका शव घर से 50 मीटर दूरी पर खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में भरे बरसात के पानी में पड़ा मिला था। पिता रमेश ने बताया कि 27 जुलाई को मोहल्ले के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। 
विवाद में विपक्षियों ने उसकी गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दी थी। घटना के समय वह पत्नी का अल्ट्रासाउंड करने हरदोई गया था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने घर के बाहर खेलते समय बेटे को उठाकर गड्ढे में भरे पानी में डूबाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें